फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो व्यापारी की बात करेगा वही भारत पर राज करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के महानगर अध्यक्ष ज्ञान चंद वार्ष्णेय ने कहा कि पूर्व में भाजपा ने अपने वायदे पूरे नहीं हुए और एक बार फिर सपने दिखाए जा रहे हैं। अलीगढ़ आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लघु और कुटीर उद्योग से जुड़े व्यापारियों की बात की। इसके अलावा डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र किया, लेकिन व्यापारियों को अब उनकी बातों और दावों पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन


व्यापारी नोटबंदी, जीएसटी की मार से अभी तक कराह रहा है। अपने कार्यालय पर र्हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जो व्यापारी हित बात करेगा वही भारत पर राज करेगा। प्रेसवार्ता में हाजी असलम, सुलेमान, अनूप कुमार गुप्ता, ज्ञान स्वरूप, पवन, विशाव, शाकिब, इमरान, चांद, ओम प्रकाश वार्ष्णेय, सुरेश चंद, शिवस्वरूप, मोहन सिंह, सरिता माहेश्वरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें