फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकोणीय मुकाबले की बहस में कांग्रेस पकड़ने लगी है दम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में अलीगढ़ संसदीय सीट से भाजपा, कांग्रेस और बसपा-सपा-रालोद के गठबंधन प्रत्याशी के बीच रोचक त्रिकोणीय मुकाबला होने के पूरे आसार बन गए हैं। कांग्रेस ने पूर्व में 2004 में सांसद बने एवं वर्तमान में जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह को मौका दिया है तो गठबंधन से अजित बालियान मुकाबले में उतारे गए। कांग्रेस और गठबंधन दोनों से जाट प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


अब भाजपा से उम्मीदवार का बेसब्री से इंतजार है। मंगलवार रात तक भाजपा उम्मीदवार भी घोषित हो सकता है। अभी तक कांग्रेस उम्मीदवार को कमतर आंकने वाले राजनीतिक जानकार अब उसे मजबूत मानने लगे हैं। प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार से भी पार्टी को दम मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेसी उत्साहित हो रहे हैं। अब ये मजबूती मतदान के दिन तक बनी रहती है या नहीं..? ये आने वाले कुछ दिनों में तय होगा। कांग्रेस की ओर से प्रचार में भी पूरी ताकत झोंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें