फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से काम ले विपक्ष तो 6 सीट पर सिमट जाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, सपा, बसपा एवं रालोद सावधानी से काम ले तो लोकसभा चुनाव में भाजपा 5 से 6 सीट पर सिमट जाएगी।

यह कहना है इंटेलेक्चुअल्स फोरम फॉर सेकुलर डेमोक्रेसी एंड सोशल जस्टिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. शमीम अहमद का। फोरम द्वारा गुरुवार को एएमयू के स्टॉफ क्लब में फ्यूचर स्ट्रेटजी टू सेव कंस्टीट्यूशन पर परिचर्या का आयोजन किया गया।

इसमें कांग्रेस नेता विवेक बंसल, पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान, पूर्व विधायक एवं सपा नेता जफर आलम, करतार सिंह आदि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अपनी लीडरशिप को साबित कर दिया है।
विज्ञापन


जहां तक प्रधानमंत्री बनने का सवाल है, तो यह चुनाव के बाद भी तय किया जा सकता है। जो पार्टी सबसे अधिक सीट लाएगा, उसका प्रधानमंत्री होगा। वक्ताओं का कहना था कि 1914 के लोकसभा चुनाव में मोदी को 31 प्रतिशत वोट मिला था। इसका मतलब यह भी है कि 69 प्रतिशत लोग विरोेध में है।

आज वह लोग शासन में हैं जिन्होंने संविधान को कभी नहीं माना। ऐसे लोगों को पराजित करने के लिए सावधानी से गठबंधन बनाकर काम करने की जरूरत है। गठबंधन उत्तर प्रदेश में 72 सीटें हासिल कर सकती है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने गठबंधन के लिए पार्टी नेताओं पर दबाव बनाने का आह्वान किया ताकि भाजपा को पराजित किया जा सके। मो. शाहिद, इंजी. टीए खान, ई. मुअज्जम बेग, नफीस अहमद, प्रो. जियाउद्दीन अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें