फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम बुक होने के बाद भी मैदान में भराया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम का खेल मैदान बुक होने के बाद भी उसमें पानी भरा दिया गया, जिससे क्रिकेटरों को मैच खेलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मैदान गीला होने से खिलाड़ियों को भारी परेशानी हुई। इन दिनों स्टेडियम में अव्यवस्था काफी बढ़ गई हैं।

स्टेडियम को चार दिन के लिए बुक कराया गया था। बाकायदा 6500 रुपये बतौर शुल्क जमा किए गए थे। गुुरुवार सुबह सात बजे जब विंटर टी-20 क्रिकेट लीग मैच खेलने खिलाड़ी पहुंचे, तो देखा कि मैदान में पानी भरा जा रहा था।
विज्ञापन


मैदान सूखने का इंतजार कई घंटे खिलाड़ियों ने किया। हालांकि, मैच खत्म होने तक मैदान गीला रहा। अलबत्ता, तिरपाल डालकर क्रिकेटरों ने मैच खेला। यह पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले 28 दिसंबर को अव्यवस्था देखने को मिली। स्टेडियम की बुकिंग थी, लेकिन आयोजन दो हो रहे थे।

इस संबंध में उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी का कहना है कि यह मामला में संज्ञान में नहीं है। हो सकता है कि मैदान की घास सूखने के चलते ग्राउंडमैन ने पानी लगा दिया हो। अगर स्टेडियम बुक था, तो ऐसा नहीं होना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें