न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ जंक्शन पर पिछले चार वर्षों में कराए गए जनहित के कार्यों का उद्घाटन सांसद सतीश कुमार गौतम करेंगे।
दरअसल सांसद निर्माण कार्यों का उद्घाटन रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से कराना चाहते थे। गुरुवार को वह नई दिल्ली में मनोज सिन्हा से मुलाकात कर रेल मंत्रालय द्वारा पिछले चार साल में कराए गए निर्माण कार्यों का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया।
रेल राज्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए व्यस्तता के कारण आने में असमर्थता व्यक्त की और सांसद से कहा कि आप स्वयं निर्माण कार्यों का उद्घाटन करें। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ जंक्शन पर अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण, तीन नए प्लेटफार्म का निर्माण, कवर्ड शेड के साथ नए ऊपरी पैदल पुल का निर्माण, प्लेटफार्मों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था, ऑटो टिकट वैडिंग मशीनों की स्थापना, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए लिफ्ट की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन सांसद रेल राज्यमंत्री से कराना चाहते थे।