डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला और वैष्णो इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से आयोजित अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक के तीसरे दिन एथलेटिक्स, वालीबाल, रस्साकसी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन (बालक) ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल (बीपीएस) व (बालिका) लगसमा स्पोर्ट्स एकेडमी इगलास (एलएसए) बनी।
रविवार को स्टेडियम में एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में जतिन चौधरी प्रथम एनएस इंटरनेशनल स्कूल, 200 मीटर में सतेंद्र कुमार प्रथम एनएस इंटरनेशनल स्कूल, 400 मीटर में बीनू शर्मा प्रथम एसबीएम, 800 मीटर में मनीष कुमार प्रथम एलएसए, 1500 मीटर में अमित चौधरी प्रथम बीपीएस, चार गुणा 100 मीटर में एनएस इंटरनेशनल स्कूल, लंबी कूद में मोहित कुमार प्रथम सिटी कान्वेंट स्कूल, ऊंची कूद में नरेंद्र प्रथम बीपीएस, शाट पुट में अरुण यादव प्रथम एएमयू, डिस्कस थ्रो में गोलू सिंह प्रथम जेएनवी, भाला फेंक में मुकुल चौधरी प्रथम बीपीएस रहे।
वहीं, बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में खीरेश प्रथम एलएसए, 200 मीटर में साक्षी तिवारी प्रथम एलएसए, 400 मीटर में उमा तिवारी प्रथम एलएसए, 800 मीटर में मिनी प्रथम एलएसए, 1500 मीटर में पूर्णिम शर्मा प्रथम बीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, चार गुणा 100 मीटर में एलएसए, लंबी कूद में प्रियंका प्रथम एलएसए, ऊंची कूद में गौरी तिवारी प्रथम एलएसए, शाट पुट में दुर्गेश प्रथम एकेआईसी, डिस्कस थ्रो में पूजा प्रथम विजय विद्यावती, भाला फेंक में नेहा बघेल प्रथम बीपीएस रहे। विजयी खिलाड़ियों को ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर्स से हरेंद्र चौहान व भाजपा नेता ठा. श्यौराज सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता कराने में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्याम कुंतेल, विवेक कुमार, मनोज चौधरी, कंचन सिंह की अहम भूमिका रही। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय धावक पालेंद्र की याद में खिलाड़ियों ने दो मिनट मौन धारण किया।
वॉलीबाल के महिला वर्ग के फाइनल में स्टेडियम ने ईजेडपास को हरा दिया। वहीं पुरुष वर्ग में प्रिंस क्लब ने स्टेडियम को हराया। निर्णायक पुरुषोत्तम चौधरी, मोहम्मद अली, यतेंद्र शर्मा, शुभम सिंह, दीपांती सिंह, अनुपम राघव, नवीन कुमार चौधरी, हेमलता आदि थीं। इस अवसर पर सचिव प्रेम सिंह, मजहर उल कमर आदि मौजूद रहे।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल में पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, प्रधानाचार्य एलके पीटर ने किया। जूनियर गर्ल्स में फातिमा हाला प्रथम डीपीएस सिविल लाइंस, सीनियर गर्ल्स में सानिया सिंह प्रथम संत फिदेलिस, जूनियर ब्वॉयज में अरिहंत जयपति प्रथम डीएस बाल मंदिर, सीनियर ब्वॉयज में अभिषेक सिंह प्रथम एएमयू रहे। प्रतियोगिता कराने में सचिव सर्वेश कुमार, कोआर्डिनेटर अभिषेक सिंह, मंगल सिंह, सरताज खान की सराहनीय भूमिका रही। रस्साकसी के महिला जूनियर में बीपीएस प्रथम रही। पुरुष सीनियर में जादौन क्लब, जूनियर में अंशुल जोफरी प्रथम रहीं। ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर मोहम्मद फुरकान ने नगर निगम के जवाहर भवन में किया। इस मौके पर शालिनी चौहान, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे। विजेताओं की घोषणा सोमवार को की जाएगी।
बॉक्स
आज के कार्यक्रम
- एथलेटिक्स स्टेडियम में
- ताइक्वांडो जवाहर भवन नगर निगम में
बॉक्स
कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीमों का पंजीकरण 20 दिसंबर तक अमर उजाला कार्यालय, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में होगा। 20 वर्ष तक आयु व 70 किलोग्राम वजन तक के ही खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे।
बॉक्स
हैंडबाल प्रतियोगिता ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में 18 दिसंबर को होगी। इच्छुक टीमें स्कूल में संपर्क कर सकती हैं।
ये हैं सहयोगी
- वैष्णव इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य प्रायोजक)
- एनपी कंस्ट्रक्शन
-प्रशांत इंटरप्राइजेज
- आईआईएमटी
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल
- विनीत आटोमोबाइल्स
- विवेकानंद कालेज आफ टेक्नालोजी एंड मैनेजमेंट
- ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर्स
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ओटू जिमनेजियम
- विश्व भारती पब्लिक स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- बचपन प्ले स्कूल
- एक्सीलेंट पेस्ट कंट्रोल