इस्लामिक स्कूल से मारपीट कर छात्रा को निकाला, शिकायत
अलीगढ़। इस्लामिक मिशन स्कूल की कक्षा 4 में पढ़ रहे छात्र को स्कूल से निकाले जाने पर शुक्रवार को पीड़ित की मां ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षा निगरानी समिति के सदस्य डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित छात्र सैफ की मां शबाना आलम ने बताया कि उनके बच्चे को 10 नवंबर को स्कूल से निकाल दिया। बच्चे के साथ मारपीट भी की। बताया कि जब वह स्कूल शिकायत करने गई तो उन्हें डरा धमका कर वहां से भगा दिया। इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने शबाना को अधिकारियों के साथ जाकर स्कूल का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह जाकर देखेंगे कि स्कूल में मजहब के नाम पर क्या चल रहा है।