फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेदपुर के पुजारी समेत तीन मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव सफेदपुरा के आश्रम में सितंबरमाह में बदमाशों ने आश्रम बनाकर रह रहे पुजारी की हत्या कर दी थी। हत्या के समय आए एक दंपत्ति को भी मार दिया था। शासन ने पुजारी समेत तीनों की आर्थिक मदद के लिए दो-दो लाख रुपया प्रति व्यक्ति के हिसाब से सहायता राशि जारी कर दी है। यह राशि शीघ्र ही मृतकों के परिजनों को दी जाएगी।

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव सफेदपुरा में 14-15 सितंबर की रात्रि आश्रम बनाकर रह रहे साधु बाबा रूपदास पुत्र त्रिलोकी सिंह की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटनाक्रम के दौरान मौके पर पहुंचे दंपत्ति योगेंद्र पुत्र राजपाल एवं उनकी पत्नी विमलेश की भी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इस बहुचर्चित मामले में डीएम ने तत्काल जिला राइफल क्लब से तीनों मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता दे दी थी। शासन को भी आर्थिक सहायता के लिए लिखा गया था।
विज्ञापन


डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकानिधि से तीनों मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये के चेक आ गए हैं। प्रति मृतक उसके आश्रितों को दो लाख रुपया दिया जाएगा।

बताते चलें कि इस हत्याकांड का शक पिछले दिनों हरदुआगंज में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश नौशाद एवं मुस्तकीम पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें