फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी नीरज जादौन का हाथरस अड्डा पर पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएसपी को अब तक नहीं हटाए जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने हाथरस अड्डा पर नीरज जादौन का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। अंदर ही अंदर जिले स्तर पर आंदोलन की तैयारी चल रही है। जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बुधवार को एबीवीपी नेताओं की जिला प्रशासन से बातचीत हुई। विभाग संयोजक नानक राजपूत ने बताया कि जांच अधिकारी एडीएम सिटी बाहर हैं, इसलिए अभी रिपोर्ट जिलाधिकारी को नहीं मिली है। हमारी दो प्रमुख मांगें थीं, जिसमें से एक पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


एएसपी के खिलाफ रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होने की उम्मीद है। महानगर मंत्री मधुर माहेश्वरी ने बताया कि आंदोलन की रूपरेखा तैयार है। आंदोलन को प्रदेशव्यापी बनाना जाएगा। उमेश यादव ने कहा कि जब तक एएसपी का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक शांत बैठने वाले नहीं हैं।

भाजपा नेताओं का दूसरे दिन भी लगा रहा तांता
अचलताल स्थित एबीवीपी कार्यालय पर दूसरे दिन भी भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा। युवा मोर्चा के पदाधिकारी दिन भर कार्यालय में आते-जाते रहे। महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, धीरज चौधरी, अजय गुप्ता, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश राजपूत, दिगंबर आदि परिषद नेताओं से मिलने पहुंचे। प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से भी कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन तीन भाजपा विधायक एवं कई पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले समय में धरना हुआ तो प्रशासन को मामले की गंभीरता का अहसास हो जाएगा।

डीएस कॉलेज गेट के बाहर एबीवीपी का फूंका पुतला
डीएस कॉलेज के छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला फूंका और परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी ओछी राजनीति के चक्कर में भारत माता का अपमान किया है। छात्रों ने कहा कि जिन लोगों ने खुद पर कार्रवाई होने से बचने के लिए भारत माता की तस्वीर को तोड़ा है, निश्चित ही उन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपनी ही सरकार में इस तरह गुंडागर्दी और धरना प्रदर्शन भाजपा और एबीवीपी के नेता बेवजह अधिकारियों पर दबाव बनाना चाहते हैं। इसलिए यह सब प्री प्लान नाटक चल रहा है। पुतला फूंकने वालों में विनीतराज सिंह, ठा. यश जादौन, सोनू, रमेश, राकेश, अश्वनी, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन सिपाही लाइन हाजिर और एएसपी का हमराह निलंबित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एएसपी नीरज जादौन के बीच हुए विवाद में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को एएसपी के हमराह को निलंबित कर दिया और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। हमराह संजीव बलियान पर पहले भी दबंगई करने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें