न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर एएमयू छात्रों की गैर सरकारी संस्था सोच.. बियांड दी इमेजिनेशन के सदस्य केरल रवाना हो गए।
सोमवार सांय बाब-ए-सैयद पर एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान एवं प्रशासन के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सलीम मोहम्मद खान ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जरूरी दवाएं, कपड़े, खाने का सामान और राहत सामग्री भेजी जा रही है।
टीम में जाने वालों में फुरकान अहमद, मोहम्मद असद खान, मोहसिन हसन आदि शामिल हैं। इस अवसर पर छात्र संघ के निवर्तमान सचिव फहद अहमद, सीएमओ डॉ. काशिफ रजी आदि मौजूद थे।