फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को पुलिस ने दिया 28 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है, तो इसमें भला पुलिस कैसे पीछे रह सकती है। अलीगढ़ पुलिस ने अपने वेतन में से एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिया है।

अलीगढ़ की पुलिस ने भी अन्य विभाग व सामाजिक संगठनों की तरह मानवीय संवेदना प्रदर्शित किया है। पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने स्वैच्छिक रूप से अपना एक दिन का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों के नाम किया है। रविवार को एसएसपी अजय कुमार साहनी को आईजी प्रशासन के नाम यह चेक एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी आदि अधिकारियों ने सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मियों के एक दिन का वेतन करीब 28 लाख 37 हजार रुपये है, जो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा जाएगा। इन रुपये को बैंक ड्राफ्ट उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक को भेजा गया है। केरल में आई विपदा से आम जन टूट गए हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जीवन को पटरी पर लाने के लिए समय और आर्थिक सहायता की दरकार होगी। इसमें पुलिस कर्मियों की भी मदद शामिल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें