फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति अत्यंत ही अशोभनीय व निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा है कि अश्वनी चौबे के बयान से उनकी निम्नस्तरीय सोच का पता चलता है। भाजपा और उसके नेताओं की मानसिकता निम्नस्तरीय है।

भाजपा का देश के संविधान में विश्वास नहीं है। ये लोग देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। इससे देश में लोकतंत्र को भारी खतरा पैदा हो गया है। यह लोग सामाजिक हिंसा में विश्वास करते हैं। इन्हें बापू के सिद्धांतों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वनी चौबे को संभवत: इस बात का आभास नहीं है कि यदि कांग्रेसजन उनके स्तर की राजनीति करने लगे और उनकी जिंदगी का वास्तविक सच सार्वजनिक करने लगे तो उन्हें कहीं भी सिर छुपाने को जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें