न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर विधायक संजीव राजा एवं पूर्व संगठन मंत्री मंत्री गरुड़ध्वज के जन्म दिन पर उनकी लंबी आयु के लिए महानगर कार्यालय पर हवन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गांधी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, महावीरगंज मंडल अध्यक्ष हरीबाबू, रघुवीरपुरी मंडल अध्यक्ष ओपी लाला, आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक विक्रांत गर्ग नेतृत्व में किया गया था।
शहर विधायक संजीव राजा को माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। संजीव राजा ने अपने पुत्र हर्षित एवं पत्नी मुक्ता राजा के साथ केक काटकर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्म दिन मनाया।
इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सुधा सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र चीफ, विनीत गर्ग, आदित्य सोनकर, सौरव महेश्वरी, मदनलाल, रितेश गुप्ता, निखिल माहेश्वरी, योगेश वार्ष्णेय, मिंटो पिल्लई, विनय अग्रवाल, राज सक्सेना, गगन अग्रवाल अमित ठाकुर विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।