फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नहीं पता कितने चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक महीने में नाले नालियों में गोबर बहाने वालों, गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कितने चालान कटे हैं और कार्रवाई हुई हैं, इस बात का नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार कोई जवाब भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री को नहीं दे सके।

बुधवार को दुबे के पड़ाव पर नाला सफाई का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ को स्थानीय दुकानदारों ने घेर लिया और बताया कि नाले में पन्नी, प्लास्टिक, गोबर आदि डालकर उन्हें ब्लाक कर दिया जाता है, लेकिन ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा नेता ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर आकर स्थिति को देखने को कहा, लेकिन वह मौके पर भी नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें