फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनियमितता पर फंसे जेई एवं एई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी हस्तपुर, जैथौली एवं दौकोली मार्ग की सड़क के निर्माण में अनियमितताओं के मामले में आरईएस के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता कार्य प्रभारी फंस गए हैं। जांच में दोषी पाये जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के आदेश कर दिये हैं।

बताते चलें कि इस मामले में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने इसकी जांच टास्क फोर्स से करायी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि इस मार्ग में दोनों ओर की पटरियों पर चौड़ाइयां निर्धारित दो मीटर से कम हैं। पटरियों पर कोम्पेक्शन का काम मानक के अनुरूप नहीं है। मार्ग की ऊपरी सतह से सील कोट उखड़ रहा है।

मार्ग के चैनेज 5 पर अधिकांश चौड़ी की गई पटरी पर मिट्टी के कार्य को ग्रामीणों ने अपने खेतों की तरफ काट लिया गया है। इससे किलोमीटर स्टोन की फाउंडेशन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चैनेज 6.400 पर मार्ग पर 50-60 मीटर लंबाई में आबादी भाग का पानी मार्ग की ऊपर सतह पर बह रहा है।
विज्ञापन


आबादी वाले भागों मार्ग पर सीसी इंटरलाकिंग ब्लाक का काम कराया गया है जो जगह-जगह पर लेबल नहीं है। इंटरलाकिंग टाइल्स भी क्षतिग्रस्त हैं। अपने आदेश में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि इन सभी बिंदुुओं से स्पष्ट है कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की गई है।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को सभी कमियों को दूर कराने एवं जिम्मेदार सहायक एवं अवर अभियंता के विरुद्घ कठोर कार्रवाई के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें