न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग व कबड्डी प्रतियोगिता 38वीं वाहिनी पीएसी
अलीगढ़ में हुई। इसमें मुरादाबाद व गाजियाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
कबड्डी में 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली को हराया। 9वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 43वीं वाहिनी एटा को शिकस्त दी। 47वीं वाहिनी गाजियाबाद ने 49वीं वाहिनी गौतमबुद्घ नगर को हराया। मेजबान 38वीं वाहिनी ने 15वीं वाहिनी आगरा को शिकस्त दी। रेफरी एसआई धर्मवीर सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, स्कोरर करन सिंह, अमित कुमार व बच्चू सिंह रहे।
भारोत्तोलन में 56 किलोग्राम वर्ग भार में 43वीं वाहिनी एटा के रामसूरत ने 103 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर 38वीं वाहिनी के आकिब खान रहे।
62 में 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के अवनेश कुमार रहे, जिन्होंने 108 किलोग्राम भार उठाया। दूसरे स्थान पर 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के बाल किशन रहे। 69 में 6वीं वाहिनी बरेली के सतेंद्र कुमार ने 128 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के जितेंद्र कुमार रहे। 77 में 43वीं वाहिनी एटा के वीरेश कुमार प्रथम व 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के रूप किशोर शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
बॉक्सिंग में 64 किलोग्राम वर्ग भार में 28वीं वाहिनी इटावा के संदीप कुमार, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के उमाशंकर, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के चंद्रवीर सिंह, 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के सचिन कुमार विजयी रहे।
69 में 8वीं वाहिनी के भानु प्रताप सिंह, 45वीं वाहिनी बरेली के अरविंद कुमार, 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के अमित राणा, 41वीं वाहिनी गाजियाबाद के शेर प्रताप विजयी रहे।
75 में 8वीं वाहिनी बरेली के विवेक कुमार, 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के सुबोध कुमार, 38वीं अलीगढ़ के चंद्रपाल सिंह, 9वीं मुरादाबाद के गजेंद्र सिंह विजयी रहे। 81 में 24वीं मुरादाबाद के आशीष कुमार, 47वीं के गाजियाबाद के प्रवीन कुमार, 9वीं मुरादाबाद के सौरभ शर्मा, 6वीं बरेली के अजय तोमर विजयी रहे।
कुश्ती में 57 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती में 49वीं गौतमबुद्घनगर के अरुण कुमार प्रथम, 47वीं गाजियाबाद के रविकांत दूसरे स्थान पर रहे। 65 में 38वीं अलीगढ़ के दुर्वेश कुमार प्रथम, 49वीं वाहिनी के सतेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
74 में 47वीं गाजियाबाद के अजय कुमार प्रथम, 41वीं गाजियाबाद के रामसेवक द्वितीय स्थान पर रहे। 125 में 47वीं गाजियाबाद के अरविंद कुमार प्रथम, 49वीं वाहिनी के नन्नई द्वितीय स्थान पर रहे। 55 किग्रा भार में ग्रीको रोमन में हिमांशु यादव 49वीं प्रथम, 67 में मनोज कुमार 41वीं वाहिनी प्रथम रहे।
77 किग्रा भार में महावीर सिंह 41वी वाहिनी व 87 किग्रा में यतीन कुमार यादव प्रथम, 130 में अंकित शर्मा 9वीं वाहिनी मुरादाबाद प्रथम रहे। निर्णायक राजकुमार पटेल, अजीतपाल खत्री, जयराम यादव रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक अनीस अहमद अंसारी ने किया।
इस मौके पर एएसपी नीरज कुमार जादौन, शिविरपाल, प्रियतोष त्रिपाठी, दलनायक राम अवतार, शिवनारायण यादव, सूबेदार सैन्य सहायक बलवीर सिंह, एसक्यूएम देश दीपक, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।