न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मेरठ के बीबी सरस्वती शिशु मंदिर में हुई इंटर स्कूल प्रमोशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।
अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेज के अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि हिमांशु तिवारी ने अंडर-12 में शार्ट व लांग रेस में दो गोल्ड मेडल, विजेता अग्रवाल ने सीनियर वर्ग में शार्ट व लांग रेस में दो गोल्ड मेडल, मयंक राना ने अंडर-10 में शार्ट व लांग में दो गोल्ड मेडल जीते।
श्रुति भारद्वाज ने अंडर-14 शार्ट व लांग रेस में दो सिल्वर, हिमानी चौरसिया ने अंडर-17 में शार्ट रेस में एक सिल्वर, लांग रेस में एक ब्रांज मेडल, इनाया जिंदल ने अंडर-8 में शार्ट रेस में एक सिल्वर व लांग रेस में एक ब्रांज मेडल जीता।
शार्दूल विक्रम गोयल ने अंडर-14 में शार्ट व लांग रेस में दो ब्रांज मेडल, वंशिका चौहान ने अंडर-14 शार्ट रेस में एक सिल्वर, लांग रेस में एक ब्रांज मेडल जीते। स्केटिंग क्लासेज के अध्यक्ष विवेक बंसल ने कोच प्रदीप रावत व रिंकू दीक्षित के साथ पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है।