फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू वीसी ने छात्रों से की शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने विश्वविद्यालय के छात्रों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने तथा अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।

छात्रों के नाम जारी एक अपील में आह्वान किया है कि विभिन्न वर्गों द्वारा विश्वविद्यालय पर होने वाले हमलों को दृष्टिगत रखते हुए वह भावनाओं में बहे बगैर बुद्धिमत्ता एवं सूझबूझ का प्रदर्शन करें।

कुलपति ने कहा है कि एएमयू कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है तथा इस अवसर का लाभ उठा कर मीडिया का एक वर्ग, विशेष रूप से कुछ टीवी चैनल्स आधी अधूरी जानकारियों के साथ लगातार विश्वविद्यालय छवि को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि मैंने अपने छात्रों पर बल प्रयोग की पहले ही निंदा की है, जिसमें एएमयू छात्रसंघ के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारियों एवं अन्य छात्रों को गंभीर चोटें आयीं।

कुलपति ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल छात्रों का हाल जानने के दौरान उन्हें बहुत आघात पहुंचा। प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों के प्रति एकजुटता के लिए वह अपनी धर्मपत्नी के साथ धरना स्थल पर भी गए। उन्होंने कहा कि मैं छात्रों के दुख दर्द में उनके साथ हूं तथा मैंने न्यायिक जांच की मांग का समर्थन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से कहा है कि हमें ऐसी शक्तियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए जो हमारी महान संस्था की छवि को धूमिल करने पर आमादा हैं और आपके उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें