न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू में पिछले सात दिन से जारी धरने का समर्थन देश-विदेश में रह रहे पूर्व छात्र कर रहे हैं। कई देशों के पूर्व छात्रों ने एएमयू छात्र संघ के पास पत्र लिखकर उनके आंदोलन को समर्थन दिया है। समर्थन में देश-विदेश में कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
जेएनयू, डीयू एवं जामिया मिल्लिया के छात्र नेता तो स्वयं धरने में शामिल होकर समर्थन कर रहे हैं। एएमयू छात्रों की मानें तो उनके समर्थन में अब तक उनके समर्थन में बीएचयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, जेएनयू, डीयू, जामिया मिल्लिया, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी इंटरनेशनल हिंदी यूनिवर्सिटी, आलिया यूनिवर्सिटी, इंटग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी, पटना यूनिवर्सिटी, जाधवपुर यूनिवर्सिटी, कानपुर यूनिवर्सिटी, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली, शिबली कॉलेज, जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन, एएमयू टीचर्स एसोसिएशन, जेएमआई टीचर्स एसोसिएशन, वेस्ट बंगाल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एसोसिएशन, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन आस्ट्रेलिया, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन रियाद, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन साउथ कोरिया, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन न्यूजीलैंड, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन कत्तर, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन बहरीन, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन जद्दा, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन यूएसए, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन अबु धाबी, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन कुवैत, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन दुबई, एएमयू एल्यूमनाई एसोसिएशन सऊदी अरब, एएमयू मल्लापुरम सेंटर, एएमयू किशनगंज सेंटर, एएमयू मुर्शिदाबाद सेंटर, एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन आदि आए हैं।
बिरयानी की चर्चा
एएमयू में धरने पर बैठे छात्रों के लिए बन रही बिरयानी की भी खूब चर्चा है। मंगलवार को एएमयू गेम्स कमेटी के समीप बिरयानी बनवाई गई। छात्रों के बीच इस बात की खूब चर्चा है। हालांकि सोशल मीडिया में बिरयानी की तो खूब चर्चा है, लेकिन बनवाने वाले का नाम गुप्त रखा गया है।