न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक बलवंत नगर धनीपुर पर हुई। इसमें दीन दयाल अस्पताल में मरीज के परिजनों से अभद्रता के आरोपी डॉ. इस्लाम को नहीं हटाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया।
बैठक में कहा गया कि डॉ. इस्लाम के संबंध में की गई शिकायत सही पाए जाने पर भी उन्हें अभी तक वहां से हटाया नहीं गया है।
किसान मोर्चा के जिला सह प्रमुख ठा. राकेश सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि डॉ. इस्लाम के संबंध में तुरंत निर्णय लिया जाए नहीं तो साक्ष्यों के साथ शिकायत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा कि दीन दयाल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से कई मरीजोें की मौत हो चुकी हैं।
बैठक में संदीप कुशवाहा, पिंटू सिंह, संदीप अग्रवाल, नितिन कुमार, तिलक सिंह, चंद्र प्रकाश, रवि जादौन, ठा बिजेंद्र सिंह, ठा. देवराज सिंह, ठा. मलखान सिंह, आकाश शर्मा, सतेंद्र पाल सिंह आदि शामिल थे।