फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के सामने इलाहबाद के बल्लेबाजों ने घुटने टेके

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के गेंदबाजों के सामने इलाहाबाद के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में इलाहाबाद को आठ विकेट से पराजय का मुंह देखना पड़ा।

एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खां की 200 वीं जयंती के अवसर पर क्रिकेट पवेलियन में चल रहे त्रिकोणीय क्रिकेट मुकाबले में बुधवार को एएमयू ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

इलाहाबाद की टीम ने मात्र 21 ओवर में 71 रन बनाकर घुटने टेक दिए। एएमयू के गेंदबाज आमिर ने 4, रफी एवं हरीश ने दो-दो विकेट लिए। इलाहाबाद के 71 रन के लक्ष्य को एएमयू के खिलाड़ियों ने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हन्नान रिजवान ने आठ चौके एवं एक छक्के की सहायता से 45 रन बनाए और नाबाद रहे। वहीं निर्भय 10 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रिकेट कोच फैसल शेरवानी ने बताया कि एएमयू की टीम चार अंक के स्कोर से फाइनल में पहुंच गई है।

गुरुवार को इलाहाबाद और बीआर अंबेडकर आगरा के बीच सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा। इसकी विजेता टीम का फाइनल मुकाबला 23 मार्च को एएमयू से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें