फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के छात्र को लगी गोली, मेडिकल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में देर रात दो गुटों के झगड़े में प्लस टू के एक छात्र को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

घायल छात्र के साथी एसएस नार्थ गेट पर पहुंचकर हंगामा किए। हालांकि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली।
एसएस नार्थ हॉल में चुनाव चल रहा है। दो-तीन दिन पहले गाजीपुर का रहने वाला छात्र सैफ खान की दूसरे गुट से तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। गुरुवार को सीनियर फूड का चुनाव हो रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे दो गुटों में बहस हो गई। काफी हंगामा होने लगा। इसी दौरान किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। सैफ के सीधे पैर में छर्रा लग गया, जिससे वह घायल हो गया। इसी हड़बड़ी में हलमावर भागने में सफल रहा। घायल सैफ को मेडिकल में भर्ती कराया गया।

देर रात को ही लड़के एसएस नार्थ गेट पहुंचे और प्रोवोस्ट को घेर लिया। जब आरएम हॉल के लड़कों को सैफ के घायल होने की सूचना मिली तो वे भी एसएस नार्थ गेट पहुंचे।
विज्ञापन


लेकिन गेट बंद होने से वे मेडिकल चले गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइन और इंस्पेक्टर सिविल लाइन मौके पर पहुंच गए। सीओ का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर ही आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें