न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने विधि छात्र दिलीप कुमार सरोज की हत्या की निंदा की। विरोध प्रदर्शन में एएमयू के छात्र सहित कई संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक की हत्याएं होती रही तो यह संविधान का उल्लंघन है, जो इस देश की मुनवादी सरकारों द्वारा (कांग्रेस हो या भाजपा) लगातार कत्लेआम करवाया जा रहा है, जो सहन की सीमा से बाहर की बात है। अब इस देश में मूल निवासी बनाम विदेशी का संघर्ष होकर ही रहेगा।
प्रदर्शन को मोर्चा के अध्यक्ष रवि कुमार, एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रदीप कुमार, प्रेमपाल सिंह प्रजापति, ललित माहौर, जगदीश माहौर, सत्य प्रकाश प्रजापति, महीपाल सिंह माहौर, मदन कश्यप, कमलेश यादव, महेश कुमार त्यागी, श्रीपाल सिंह, एडवोकेट मुकेश सैनी, डॉ. शीतल कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। बाद में मोर्चा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।