न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के नोडल अफसर एवं प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग दो दिवसीय दौरे पर सोमवार आज अलीगढ़ आएंगे। वह यहां सायं छह बजे पहुंच जाएंगे।
अगले दिन मंगलवार को सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक जिले के किसी थाने का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद साढ़े दस बजे से 12:30 बजे तक मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 61 बिंदुओं पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर डेढ़ से दो बजे तक किसी जनपदस्तरीय कार्यालय, स्थानीय निकाय एवं विकास खंड का निरीक्षण करेंगे। दो से तीन बजे तक बड़ी लागत की कम से कम दो बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने दी।