फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली और बारिश से पारा हारा-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम खुशगवार चला आ रहा था, लेकिन रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। सर्द भरी हवाएं चलने और बारिश के चलते एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। गर्मी की ओर बढ़ रहा पारा ठंड से हार गया है।


यूं तो फरवरी के पहले दिन से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। कई दिन तो ऐसा लगा, मानो गर्मी ने दस्तक दे दी है। तेज हवाएं और धूप में गर्माहट होने लगी थी।
विज्ञापन


मौसम के बदलते मिजाज से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया था। कुछ तो अलमारी और बक्से में जगह बना चुके थे। मगर रविवार को मौसम ने ऐसा पलटवार किया कि गर्म कपड़े अलमारी और बक्से से बाहर निकल आए।

लोगों को सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड महसूस हुई। लिहाजा वे गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। वहीं, बारिश से कांवड़ ले जा रहे भक्तों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


बारिश फसल के लिए फायदेमंद, नुकसान भी
बारिश होने से कुछ किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं तो कुछ के माथे पर परेशानी की सिलवटें उभर आयी हैं। गांव कलाई के रहने वाले ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर ज्यादा बारिश हो गई तो आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। गांव मीरपुर निवासी निहाल सिंह ने बताया कि गेहूं, सरसों व चना की फसल को इस बारिश से फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें