फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्नोतरी में ऑक्सीजन टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसवी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय व पूर्व प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. रोली अग्रवाल रहीं।

विज्ञान संकाय के डीन डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने प्रश्न पूछकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें चार टीमें शामिल हुईं। ऑक्सीजन टीम में खुशबू गौतम, मौसम, सृष्टि व कुणाल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


कार्बन टीम में दीक्षा, महिमा, ज्योति, मुनाल को दूसरा व नाइट्रोजन टीम में अरशी, रेखा, ज्योति, अंकित को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. केडी वर्मा, डॉ. अचलेश कुमारी रहीं। कार्यक्रम अध्यक्ष विभागाध्यक्ष डॉ. नीरजा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. महेश चंद वार्ष्णेय, डॉ. मधुलिका गुप्ता, डॉ. विकास यादव, डॉ. सीमा आनंद, डॉ. प्रतीक्षा रघुवंशी, डॉ. सत्येंद्र गौतम, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. रेखा रानी, डॉ. वाईके सारस्वत, डॉ. केके सिंह, डॉ. कमलेश कुमारी, विक्रमदीप वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें