फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत विक्रम सिंह ने कबूली मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात डकैत विक्रम सिंह ने कबूली मजदूर की हत्या
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में 10 र्मई 2017 को लूट के इरादे से साइकिल सवार मजदूर संतोष पुत्र चंद्रपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने कुख्यात डकैत विक्रम को रिमांड पर लिया। सुबह 10 बजे से शाम पांच तक रिमांड के दौरान उसने लूट के इरादे से मजदूर की हत्या, साथी का नाम तथा हथियार भी बरामद कराया है।

10 मई 2017 को मंजूरगढ़ीं निवासी संतोष पुत्र चंद्रपाल मजदूरी कर घर लौट रहा था। लूट के इरादे से बाईपास इकराम पुलिया के पास उसकी हत्या कर दी गई। बन्ना देवी थाना क्षेत्र में कुछ समय पूर्व मुर्गा अचार वाले के यहां पड़ी डकैती के मामले में विक्रम ने बन्नादेवी पुलिस की रिमांड में पूछताछ के दौरान मजदूर की हत्या कबूल की थी। क्वार्सी पुलिस ने इसी आधार पर पूछताछ के लिए कोर्ट से कुख्यात को रिमांड पर मांगा। बुधवार की सुबह 10 बजे से शाम पांच तक क्वार्सी पुलिस को रिमांड मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्सी थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि मजदूर की हत्या लूट के इरादे से की थी। हत्या में उसका साथी अखिलेश भी था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात स्थल के पास से ही एक तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें