फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में भाई की साली से निकाह की जिद में खुद का गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की साली से निकाह की जिद में खुद का गला रेता
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के नगला पटवारी में सोमवार शाम एक युवक ने अपने भाई की साली से निकाह की जिद में खुद का गला रेंत लिया और जान देने की कोशिश की।

युवक को आनन-फानन में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

क्वार्सी के नगला पटवारी गली नंबर पांच निवासी 26 वर्षीय आबिद का पिछले कुछ समय से अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उससे निकाह करना चाहता है। मगर परिवार में इस रिश्ते को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।

सोमवार दोपहर से ही इस विवाद में घर में कलह चल रही थी। दोपहर बाद युवक ने गुस्से में आकर अपना सिर दीवार में देकर मारा। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया, जिससे वह जख्मी हो गया। खून से लथपथ युवक को तत्काल मेडिकल कालेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सूचना पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर के अनुसार देर रात तक युवक का इलाज जारी था। उसके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल परिजनों व पड़ोसियों ने पूछताछ में यही जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें