फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक में शराब ठेके पर बंधक बनाकर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक में शराब ठेके पर बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

जिले में अब कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने भी दस्तक दे दी है। मंगलवार रात इस गैंग ने विजयगढ़ से लेकर मडराक और इगलास तक वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस एक जगह हरकत में आती तो मैक्स सवार गैंग दूसरे इलाके में पहुंच जाता। इस गैंग ने पहले विजयगढ़ में पशु लूट के दौरान ग्रामीण को गोली मार दी। इसके बाद मडराक में नौहटी रोड पर देशी शराब के ठेके में घुसकर लूटपाट को अंजाम दिया। यहां से भागे बदमाश मथुरा में घुसते समय हस्तपुर के पास से एक भैंस बांध ले गए। रात भर पीछे लगी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर यह गैंग मथुरा जिले में घुसकर गायब हो गया।

विजयगढ़ से पालीरजापुर हनुमान चौकी के रास्ते मडराक क्षेत्र में आए बदमाशों ने रात करीब एक बजे नौहटी रोड पर देदामई निवासी अनिल कुमार सिंह के देशी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। यह ठेका उनकी पत्नी रानी के नाम से है। यहां रिषीपाल, बंटी और राजकिशोर बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं। तीनों ठेके के अंदर सोये हुए थे। तीन बदमाश बाउंड्री फांदकर ठेके के अंदर घुस गए। यहां बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीनों को बंधक बना लिया और मारपीट कर 22 हजार रुपये, 75 देशी शराब के क्वार्टर और तीन मोबाइल लूट लिए। जाते समय तीनों को बंधक बनाकर डाल गए।
विज्ञापन


किसी तरह बंधनमुक्त हुए तीनों कर्मचारियों ने पुलिस को खबर दी और एसओ संजीव दुबे मौके पर पहुंचे। यहां जांच में पता चला कि बदमाश मैक्स में सवार थे और यही बदमाश विजयगढ़ में वारदात करके आए हैं। इसके बाद पता चला कि इस गैंग ने मडराक टोल से पहले इगलास की ओर गाड़ी मोड़ी है और यह लोग हस्तपुर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने एक भैंस भी मैक्स में लाद दी। वहां बदमाशों ने तीन-चार क्वार्टर भी छोड़ दिए। यह क्वार्टर ठेके से लूटे गए थे। इस खबर पर मडराक व इगलास पुलिस बदमाशों के पीछे लगी। मगर वह मथुरा जिले में घुसकर पुलिस की आंखों से ओझल हो गए। एसओ मडराक के अनुसार इस संबंध में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


------
- जिले में बदमाशों के पीछे लगातार पुलिस टीमें लगी हुई हैं। कच्छा बनियानधारी गिरोह की मौजूदगी पहली बार नजर में आई है। हो सकता है कि यह उनके वेष में स्थानीय लुटेरे हों। जल्द गैंग हाथ लगेगा और खुलासा होगा। - राजेश पांडेय एसएसपी
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें