फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरकोट उपद्रव में गैरजमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरकोट उपद्रव में गैरजमानती वारंट जारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

गत दिनों कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट पर जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव की घटना में फरार चल रहे ज्ञात और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। निर्धारित अवधि में अगर आरोपी पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

पिछले दिनों शहर में रक्षाबंधन के दिन हुए दोहरे हत्याकांड के अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। इसमें एक सब इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मी और आम जनता के लोेग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों के पोस्टर जगह जगह लगाए गए थे। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। कोतवाली के एसएसआई अकरम ने बताया कि अब अदालत ने फरार चल रहे ज्ञात और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। साथ ही धारा 82 की कार्रवाई शुरू की गई है। इस प्रकरण में चीनी उर्फ हारिस, सलमान उर्फ चरसी, शारिक, शानू, भूरा, शमीन, फैजान नेकर, सुभान उर्फ हीरा नवेद उर्फ मुन्ना, बाबर कुरैशी आदि के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि रेलवे रोड पर सुरेश कचौड़ी वाले ने दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुरेश कचौड़ी वाले को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन हत्याकांड के दौरान सुरेश का सहयोग करने वाले एक भाजपा नेता और एक कांग्रेस नेता की भूमिका को लेकर उपद्रव फूट पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव में सहायक बना अतिक्रमण फिर से सजा
अलीगढ़। उपद्रव के दौरान पुलिस पर जो पत्थर फेंके गए। वह वहीं पर फड़ लगाने वाले, अतिक्रमण करने वालों की रेहड़ी आदि के थे। उपद्रव के बाद वहां से सभी तरह के अतिक्रमण हटा दिए गए थे। लेकिन अब यह अतिक्रमण फिर से शुरू हो गया है। वहां पर फिर से पत्थरों, डंडों आदि का जमावड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें