फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सीआरपीसी का दुरुपयोग न करने की दी हिदायत...

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने सीआरपीसी का दुरुपयोग न करने की दी हिदायत
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण व प्रभारी अधिकारी सुधीर गर्ग ने मंगलवार को भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन थाना गांधी पार्क थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, माडल के रूप में छवि बनाने तथा सीआरपीसी की धारा का दुरुपयोग न करने की नसीहत दी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदी ग्रह, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना एवं थाना प्रभारी अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थानों की सफ.ाई व्यवस्था बेहतर है, परंतु प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाये।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थाना गांधी पार्क क्षेत्र में कुल 6 पुलिस चौकियां, धनीपुर, डोरीनगर, नौरंगाबाद, अचल ताल, गांधी पार्क एवं रोडवेज बस स्टैंड स्थित हैं। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अ श्रेणी के 44 हिस्ट्रीशीटर हैं, जिसमें 27 मौजूद, 1 जेल में तथा 16 लापता हैं। ब श्रेणी का कोई हिस्ट्रीशीटर नहीं है।

गर्ग ने कहा कि इंसान सभी अच्छे होते हैं सिर्फ उन्हें अच्छे परिवेश की आवश्यकता होती है। पुलिस प्रशासन को आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए जनता की नजर में एक रक्षक के रूप में कार्य करें।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीआरपीसी का उपयोग किसी को परेशान करने की नीयत से हरगिज न किया जाये। मालखाने में स्थित वाहनों का तीन महीने के अंदर निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि थाने में कुल लंबित 68 विवेचनाओं का निस्तारण भी समय से कर दिया जाये।

इस मौके पर आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें