फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में प्यार के आगे झुका परिवार, प्रेमी संग रचाया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार के आगे झुका परिवार, प्रेमी संग रचाया विवाह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)।

किशोरी के प्यार के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। परिवार वालों ने प्रेमी युवक की पिटाई कर थाने में सौंपा था। पूरे दिन थाने में पंचायत चली। किशोरी कहती रही कि उसने ही फोन कर प्रेमी को बुलाया है।

अब आज ही प्रेमी के साथ शादी कर अपनी ससुराल जाएगी। किसी भी कीमत पर किसी अन्य जगह अथवा परिजन के साथ नहीं जाएगी। समझाने के सारे प्रयास विफल हो गए तो परिजन मान गए। कस्बे में साईं मंदिर पर दोनों का विवाह कराकर पति के साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि यह किशोरी थाना टप्पल के गांव जलालपुर निवासी एक युवक से प्यार करती है। मोबाइल पर फोन कर उसने प्रेमी को बुलाया था। पड़ोस के गांव में प्रेमी युवक की बुआ रहती हैं, जहां पर सोमवार की शाम आकर रुका था। रात में 11 बजे वह प्रेमिका से मिलने पहुंच गया।
विज्ञापन


इसकी भनक परिवार वालों को लगी तो प्रेमी को दबोच लिया। पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर प्रेमिका भी थाने पहुंच गई। कहा कि उसी ने प्रेमी को बुलाया था। उसी से शादी कर अब सीधे ससुराल जाएगी।

पूरे दिन थाने में यह मसला चलता रहा। उसके बाद मंदिर में शादी कर प्रेमिका पत्नी बनकर प्रेमी पति के साथ विदा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें