फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कराया है राहुल की गाड़ी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कराया है राहुल की गाड़ी पर पथराव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए पथराव पर कांग्रेसजनों ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने इसे भाजपा की साजिश बताया है।
पूर्व सांसद व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ.बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की गाड़ी पर जो पथराव हुआ है, वह पीएम मोदी के इशारे पर हुआ है। उन्होंने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि देश और गुजरात में भाजपा की सरकारें हैं। गुजरात मोदी के स्वयं का गृहराज्य है। ऐसे में उनकी संवेधानिक एवं मौलिक ड्यूटी बनती थी, कि राहुल गांधी को सुरक्षा उपलब्ध कराएं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक क्वार्सी कैंप कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन


इसमें जिला महामंत्री सागर सिंह तोमर, उमेश अग्रवाल, संजय कुमार शर्मा, वीरी सिंह बंजारा, गुलजार अहमद, मुकीम कुरैशी, हरिप्रकाश कश्यप ने धानेरा बनासकांठा में राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव करने पर आक्रोश जताते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गिरवर शर्मा, प्रवक्ता वीरी सिंह बंजारा, महा सचिव असाद फ ारुक व अमित सिंह ने कहा है कि यह
विज्ञापन

घटना भाजपा की गंदी मानसिकता को दर्शाती है। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भी इस घटना की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने राहुल गांधी की गाड़ी पर एक सुनियोजित साजिश रचकर पथराव कराया है। इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें