फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब योगी रथ से होगा स्कूल चलो अभियान का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब योगी रथ से होगा स्कूल चलो अभियान का प्रचार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

स्कूल चलो अभियान के अलावा इस सरकार में शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब योगी रथ करेगा। पूरे जिले में यह रथ करीब 10 दिन तक शहर व देहात के इलाकों में जाएगा और लोगोें को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगा। रथ को बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इसी महीने से शासन ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की है। इसके अलावा बच्चों को यूनिफॉर्म व किताबें बांटी जा रही हैं। इसके अलावा योगी रथ द्वारा स्कूल चलो अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही यह भी प्रचार किया जाएगा कि सरकार ने बच्चों की शिक्षा के लिए क्या-क्या योजनाएं शुरू की हैं। इस आशय का आदेश बीएसए ऑफिस में आ गया है। इसके बाद से अधिकारी इसकी तैयारी में लग गए हैं। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) बीबी पांडेय ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को स्कूल चलो अभियान के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें