फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होने देंगे इफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलान, नहीं होने देंगे नगर निगम में इफ्तार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सफाई कर्मचारियों द्वारा ई-टेंडरिंग के माध्यम से भर्ती किए जाने के विरोध में नगर निगम के सेवा भवन में दिया जा रहा बेमियादी धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।

धरना देने वालों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम में इफ्तार नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए नगर सफाई मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम केला ने कहा कि अफसोस की बात है कि नगर निगम प्रशासन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

अगर नगर निगम ने समस्याओं के प्रति जिम्मेदारी का रुख नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पूर्व महामंत्री राधे लाल घूरी ने कहा कि 19 जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सभी कर्मचारी वाल्मीकि समाज को साथ लेकर 20 जून को होने वाले निगम के रोजा इफ्तार को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। श्रमिक नेता आनंद शास्त्री, बिल्लू चौहान ने कहा कि कुछ लोग कर्मचारियों को भ्रमित कर रहे हैं कि समझौता हो गया है।

जबकि धरने पर बैठे लोगों की कोई भी बातचीत नगर निगम के अधिकारियों से नहीं हुई है। यह लोग ऐसा कह कर सफाई कर्मचारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। धरने में तय किया गया कि 20 जून को रोजा इफ्तार पार्टी को किसी भी कीमत में नहीं आयोजित होने देंगे
विज्ञापन


धरने पर विमल प्रेम, अमरदीप मैसी, ध्रुव वाल्मीकि, प्रशांत वाल्मीकि, विकास चेतन, बाबा मुंशी, शरद चौहान, गौरव चंदेल, छोटेलाल, रवि कुमार, दिलीप कुमार, रमेश वाल्मीकि, आनंद चौहान, नवल चौरेल, अनिल राज, राजीव कुमार, विशाल संतोषी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें