फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जून तक आ जाएंगे अलीगढ़ के लिए 614 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जून तक आ जाएंगे 614 ट्रांसफार्मर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

25 जून तक अलीगढ़ को 614 ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। दक्षिण विद्युत वितरण निगम लि. आगरा के अधिकारियों ने यह सूचना बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह को दी है। इससे क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने एवं विद्युत सप्लाई की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह मई के पहले सप्ताह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर जनपद में अति भारित ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए अनुरोध किया था। ऊर्जा मंत्री ने उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन को शीघ्र प्रभावी कार्यवाही का आदेश दिया था। विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता ने बताया कि बरौली विधायक के अनुरोध पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने इस वर्ष 870 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में अब तक 256 ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए हैं। शेष 614 ट्रांसफार्मर 25 जून तक उपलब्ध करा दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें