फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एडीए की 90वीं बोर्ड बैठक आज, योजनाओं के लिए भू उपयोग परिवर्तन पर होगा विचार

Mon, 30 Mar 2026 10:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एडीए की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंजूर किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में आवंटन संबंधित नियम व शर्तों में सुधार, एक मुश्त समाधान योजना 2026, आउटसोर्स कर्मियों की वेतन वृद्धि और आर्किटेक्ट की नियुक्ति पर बड़ा फैसला होगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की 90वीं बोर्ड बैठक 30 मार्च को कमिश्नरी सभागार में शाम पांच बजे मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में होगी। इसमें महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए भू उपयोग परिवर्तन करने पर विचार होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत महायोजना-2031 में दर्शाई गई कृषि भूमि को आवासीय में परिवर्तित करने पर मंथन होगा। नई औद्योगिक योजना और जोनल विकास योजना लागू करने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (2.0) के अंतर्गत सस्ते आवास एवं सस्ते किराये वाले आवास बनाने पर विचार होगा।

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंजूर किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में आवंटन संबंधित नियम व शर्तों में सुधार, एक मुश्त समाधान योजना 2026, आउटसोर्स कर्मियों की वेतन वृद्धि और आर्किटेक्ट की नियुक्ति पर बड़ा फैसला होगा। एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि इस दौरान 9 जनवरी 2026 को आयोजित 89 बोर्ड बैठक की कार्ययोजना की पुष्टि एवं निर्णयों के अनुपालन की रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें