फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JN Medical College: 90 अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, उड़ी नींद, छिना सुकून

Sun, 27 Jul 2025 02:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के  जेएन मेडिकल कॉलेज में 110 अस्थायी कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों ने बताया कि वह 8-10 साल से काम कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन लगातार उन्हें नौकरी से हटाने का तरकीब ढूंढ रहा है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में 90 अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। नौकरी से हटाने की सुगबुगाहट से उनकी नींद और परिवार का सुकून छिन गया है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 110 अस्थायी कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों ने बताया कि वह 8-10 साल से काम कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन लगातार उन्हें नौकरी से हटाने का तरकीब ढूंढ रहा है। पहले एक सप्ताह में कर्मचारी तीन दिन ही काम करेंगे, लेकिन इसका विरोध शुरू हो गया। कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया। कर्मचारियों से कहा कि वह अपने परिजन की आईडी लगाकर एक सप्ताह में चार दिन वह काम कर सकते हैं। इस पर कर्मचारी राजी हो गए। 

पिछले दिनों कॉलेज प्रशासन ने अपने आदेश को बदलते हुए कहा कि जिसकी आईडी लगेगी, वही काम करेगा। कर्मचारियों ने कहा कि उनके साथ लगातार धोखा हो रहा है। नए कर्मचारियों की भर्ती अंदरखाने हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी से न निकाला जाए। केंद्र सरकार से निर्धारित मानदेय है, मिले। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें धमकाया जा रहा है। कर्मचारियों को कई समूह में बांटा जा रहा है। 20 कर्मचारियों से प्रशासन काम ले रहा है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा कामरेड डॉ. शमीम अख्तर से व्यक्त की। इस संबंध में मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने बताया कि दूसरी आईडी पर काम करने वाली परंपरा पर इंतजामिया ने रोक लगा दी है, जो जगह खाली है, वह भरी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें