फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल में 90,409 किसान अपनी सम्मान निधि से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के 90,409 किसानों को अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वजह ये है कि इन किसानों के आवेदनों में कहीं आधार कार्ड का नंबर सही नहीं है तो कहीं उनका पूरा नाम
विज्ञापन

गलत लिखा गया है। यानी किसानों के दूसरे कागजातों में दर्ज ब्यौरा आधार कार्ड से मिलान नहीं हो पा रहा है।
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने जून में इस संबंध में बैठक कर डाटा ठीक कराने और किसानों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक ये डाटा ठीक नहीं कराया जा सका है। बीती 4 जुलाई को कमिश्नर ने जब इसकी पुन: समीक्षा की तो हालात में ज्यादा सुधार नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस संबंध में एक सप्ताह का समय देकर अविलंब डाटा दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जा रहे हैं। संयुक्त कृषि निदेशक अलीगढ़ मंडल सतबीर सिंह ने बताया कि मंडल में लगभग 90,409 किसान अभी तक योजना से वंचित हैं।
अलीगढ़ में 20,464 आधार इनवैलिड मिले हैं, जबकि 15,816 में नाम मिसमैच हो रहे हैं। इस तरह से कुल 36,280 किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हाथरस में 7,496 आधार इनवैलिड मिले। इनमें से कुछ नाम मिसमैच के हैं। एटा में 20,700 आधार इनवैलिड, जबकि 11,482 किसानों के नाम मिसमैच के मिले हैं। कासगंज में 12,028 आधार इनवैलिड तथा 2,423 किसानों के नाम का मिलान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें