फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सेंटर प्वाइंट चौराहे पर गिरे फल कारोबारी के 9 लाख रुपये, जब्त

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान जब्त रुपयों की गिनती करते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के सेंटर प्वाइंट चौराहे के पास सोमवार को बैंक से रुपये निकालकर ले जा रहे फल कारोबारी के हाथों से नौ लाख रुपये के नोटों की गड्डियां सड़क पर जा गिरीं। यहां चेकिंग कर रही एसएसटी की टीम ने नोटों को कब्जे में ले लिया है। कारोबारी को जांच-पड़ताल के बाद ही नकदी वापस दी जाएगी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि सिविल लाइंस के दोदपुर इलाके के फल कारोबारी अरशद निजी बैंक से चेक से नौ लाख रुपये की रकम लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही वे सेंटर प्वाइंट चौराहे पर पहुंचे तभी उनके हाथ में लगे बैग में रखे नौ लाख रुपये के नोटों की कुछ गड्डियां सड़क पर गिर पड़ीं। सड़क पर नोटों की गड्डी देखकर राहगीरों व आसपास के दुकानदारों में हलचल मच गई। यहीं पर विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसटी की टीम प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार के साथ चेकिंग कर रही थी। टीम ने सड़क पर गिरी नौ लाख की पूरी रकम को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सीज कर दिया। फल कारोबारी अरशद ने अपनी सफाई दी कि वह बैंक से कारोबार के लिए धनराशि निकाल कर लाए थे। टीम ने कारोबारी की एक बात न सुनी और नौ लाख की रकम को सीज कर दिया। शहर के प्रमुख चौराहे पर नकदी गिरने व उसे सीज करने की कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें