फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर लखनऊ के ठेकेदार से 9 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा का दावा करने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात लखनऊ के कार सवार ठेकेदार से 9 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना उस समय हुई, जब वह अपने दोस्त व ड्राइवर संग नानी के देहांत की खबर पर लोनी गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे, तभी टप्पल क्षेत्र में मथुरा बॉर्डर पर गाड़ी का टायर पंचर होने पर बदमाशों ने घेर लिया।
विज्ञापन

पहले तो जेब की तलाशी लेकर नकदी व जंजीर आदि छीन ली। बाद में गाड़ी की तलाशी के दौरान बैग में मिले 9 लाख रुपये लूट लिए। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने घंटों आसपास घेराबंदी की, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। सुबह एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है।
वाकये के अनुसार मूल रूप से लखनऊ के पारा क्षेत्र के आलम आरा निवासी विजयानंद पुत्र जयहिंद शर्मा नगर निगम की ठेकेदारी करते हैं। उनके पासा गाजियाबाद में भी इन दिनों ठेका है और लोनी में रहकर गाजियाबाद का काम देखते हैं।
विज्ञापन

रात को उन्हें लखनऊ से उनकी नानी के देहांत की खबर मिली तो वह अपने उन्नाव निवासी दोस्त विजय कुमार पटेल के साथ अपनी ब्रीजा गाड़ी के ड्राइवर विकास पुत्र नरेश निवासी बागपत को लेकर लखनऊ के लिए चल दिए। वह ढाई बजे के आसपास टप्पल क्षेत्र में मथुरा बॉर्डर पर पहुंचे थे, तभी उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया।
इस पर ड्राइवर टायर बदल रहा था, दोनों दोस्त गाड़ी से उतरकर सड़क सहारे खड़े थे। तभी चार-पांच बदमाशों ने विजयानंद व विजय को घेर लिया और हथियारों के बल पर दोनों को एक्सप्रेस वे से नीचे उतार ले गए। जहां उनकी तलाशी लेकर जेबों में रखे आठ-आठ, दस-दस हजार रुपये व विजयानंद के गले से जंजीर उतरवा ली।
इसके बाद उनके एक साथी ने गाड़ी की तलाशी की बात कही तो दो लोग तलाशी लेने गए, जहां बैग में रखे 9 लाख रुपये मिल गए और उन्हें भी बदमाशों ने लूट लिया। इसके बाद दोनों को भागने को बोल लिया।
घटना के बाद बदमाशों के जाने पर विजयानंद ने पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर टप्पल मौके पर पहुंच गए। बाद में खबर पर एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, सीओ संजीव दीक्षित, दोपहर में एसएसपी आकाश कुलहरि भी पहुंच गए। पूछताछ में ठेकेदार ने बताया कि यह रकम उसे गाजियाबाद से मिली थी।
दीपावली पर उसे लखनऊ में स्टाफ को भुगतान करना था, इसलिए इसे लेकर जा रहा था। एसएसपी ने मौके पर एसओजी व सर्विलांस टीम को बुलाकर आसपास के बदमाशों की घेराबंदी कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। एसपी देहात मणीलाल पाटीदार के अनुसार घटना दर्ज कर खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
एक हजार रुपये लौटाकर गए बदमाश
विजयानंद ने बदमाश लूटपाट के बाद जब उन्हें भगा रहे थे तो उसने बदमाशों से अनुरोध किया कि उसके पास रुपये नहीं है और उसे बहुत दूर जाना है। इस पर बदमाशों के सरदार ने उसे एक हजार रुपये वापस किए और धमकाते हुए कहा कि अब चला जा, वरना परिणाम गंभीर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें