फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी पुलिस अफसरों के आंखों पर चढ़ा चश्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


25 फीसदी पुलिस अफसरों के आंखों पर चश्मा चढ़ा है। यह रिपोर्ट अफसरों के नेत्र की समस्याओं को जानने के लिए किए गए अध्ययन में सामने आई है। यह रिपोर्ट कई राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय पेपर्स में छपी है।

साईं मेडिकल कॉलेज की छात्रा शुभी वार्ष्णेय ने प्रिंसिपल डॉ. मनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस अफसरों में नेत्रों से संबंधित समस्याओं को जानने के लिए एक स्टडी प्रोजेक्ट बनाकर अध्ययन किया, जिसमें वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनुज गुप्ता ने सहयोग किया।
विज्ञापन


शुभी ने बताया कि अध्ययन में पाया कि 38 फीसदी पुलिस अफसर को फ्लैश लाइट के साथ समस्या है, 16 फीसदी आंखों में दर्द व थकान से पीड़ित, 32 फीसदी आंखों में एलर्जी से परेशानी है, 40 फीसदी अफसर ने पहले से ही नेत्र विशेषज्ञों से सलाह ले चुके हैं।
विज्ञापन


शुभी ने यह रिपोर्ट एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक को सौंपी। उन्होंने शुभी को सम्मानित किया। शुभी ने प्रोजेक्ट के लिए कॉलेज के चेयरमैन राकेश गुप्ता साईं, निदेशक डॉ. अंकित गुप्ता, पूर्व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव की प्रेरणा, पुलिस अफसरों, सहपाठी विनय बघेल का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें