फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों का पंजीकरण अब आन लाइन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में एक चिकित्सक के रजिस्ट्रेशन पर कई जगह चल रहे नर्सिंग होम और क्लीनिक के मामले सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टरों के नए रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण के लिए आन लाइन व्यवस्था की है। आगामी 31 मार्च के बाद जो भी नए रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण होंगे उसके लिए आवेदन भी आन लाइन किया जाएगा।

इस बात की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि एक डाक्टर के रजिस्ट्रेशन पर एक क्लीनिक या नर्सिंग होम संचालित किया जाना नियमानुसार है। लेकिन यह देखने में आ रहा था कि खास तौर से ग्रामीण इलाकों में जिसका अस्पताल है, उसकी कोई मेडिकल बैक ग्राउंड नहीं है, उन पर दूसरे डाक्टरों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लगे हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसा लगातार सामने आ रहा था। इसी बात को देखते हुए अब 31 मार्च के बाद रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण आन लाइन किया जाएगा। जिले में कुल छोटे बड़े सभी क्लीनिक और नर्सिंग होम के चार हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हैं। प्रक्रिया आन लाइन होने से पारदर्शिता आएगी और मानीटरिंग भी आसनी से हो सकेगी।
विज्ञापन


-‘31 मार्च के बाद सभी रजिस्ट्रेशनों का काम आन लाइन होगा। उसमें नवीनीकरण भी शामिल है और नए रजिस्ट्रेेशन भी शामिल हैं। सभी को आवेदन आन लाइन करना होगा। यह बात सही है कि कुछ चिकित्सकों ने अपने रजिस्ट्रेशन कई कई जगहों पर लगा रखे हैं जो नियमों के खिलाफ है’।-डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें