फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज्जाद जैसे लोगों से एएमयू की होती है बदनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान राथर ने पुलवामा में शहीद जवानों पर ट्वीट करने वाले कश्मीरी छात्र वसीम बिलाल का बचाव किया। उनके इस बचाव और बयानबाजी को लेकर छात्र नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

छात्र नेताओं के बोल
सज्जाद जैसे लोगों की वजह से एएमयू की बहुत बदनामी झेलनी पड़ती है। विवादित ट्वीट करने वाले छात्र वसीम को निलंबित किया जा चुका है। सज्जाद अपनी फर्जी राजनीति दिखाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-फैजुल हसन, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ एएमयू


पुलवामा में आतंकी हमले से पूरा देश गमगीन है। शहीद के परिवारीजन तकलीफ में हैं। छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान के बयान से बिल्कुल से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। एएमयू भी परिवारीजनों के गम में शरीक है।
-सैयद माजिन अली, पूर्व उपाध्यक्ष छात्रसंघ एएमयू


शहीद के परिवारीजनों के साथ उनकी हमदर्दी है। सज्जाद सुभान राथर के बयान से वह सहमत नहीं हैं। अगर अपनी उलूल-जुलूल बयानबाजी बंद नहीं करते, तो उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर का दरवाजा दिखा जाएगा।
विज्ञापन

-अदनान आमिर, छात्र नेता, एएमयू

एएमयू के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान के बयान से वह सहमत नहीं है। उनके बयान की निंदा करते हैं। एएमयू के विद्यार्थी आज कल जिस दौर से गुजर रहे हैं, वह उनके साथ हैं।
-आरिफ इदरीश, कैबिनेट मेंबर जेएनयू, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें