फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को गृह लक्ष्मी अवार्ड से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शनिवार को कृष्णांजलि मंच पर गृह लक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से गृह लक्ष्मी उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, एड. गीतांजलि शर्मा व पंकज धीरज ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर शकुंतला भारती, एसएसपी की पत्नी स्वास्ति राव, एडीएम सिटी की पत्नी डॉ. संगीता सिंह, एसपी सिटी की पत्नी डॉ. दिव्या, नीलम ध्यानी, वंदना चौधरी, एसीएम प्रथम रेनू सिंह, आगरा पुलिस अधिकारी सुधा सिंह, मुक्ताराजा, हेमलता पाराशर शामिल रहीं।
विज्ञापन


फाउंडेशन की चेयर पर्सन काजल धीरज ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं को सम्मानित किया गया। राजनीति में रामसखी कठेरिया, साहित्य में डॉ. अंजना सिंह सेंगर, समाजसेवा में शाजिया सिद्दीकी, विज्ञान में प्रीती माहेश्वरी, कला में लक्ष्मी तुरैहा।
विज्ञापन


वहीं संस्कृति में शिल्पी व डॉ अंशु सक्सेना, चिकित्सा में डॉ. प्रेरणा कोहली, खेल में अजीजा बी रिजवी, पुलिस में अरुणा राय आदि को गृह लक्ष्मी अवार्ड दिया गया। मातृ शक्ति अवार्ड लक्ष्मी अग्रवाल, यूथ आईकॉन प्रगति चौहान, दिशा झा, आरजे कल्पना सिंह, सुनीता बघेल, कंचन राघव व चंचल शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें