फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों के सम्मेलन में भी उठा पुरानी पेंशन का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजस्व संग्रह अमीन संघ के कृष्णांजलि नाट्यशाला में हुए वार्षिक सम्मेलन में भी पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया रहा। संघ के नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर छह से बारह फरवरी से होने जा रही हड़ताल के समर्थन का ऐलान किया। इस मौके पर सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा लाभ, ग्रेड वेतन 2800, पदोन्नति, मोटर साइकिल भत्ता आदि मांगे भी उठाई गई।

सम्मेलन का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संग्रह अमीनों का कार्य मेहनत से भरा है। उन पर काफी दबाव भी रहता है। लेकिन दबाव के बीच पूरी पारदर्शिता से काम करें।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह ने कहा कि संग्रह अमीन राजस्व की अहम कड़ी हैं। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, राजस्व संग्रह अमीन संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री नंदलाल गोस्वामी ने कहा कि अमीनों की जायज मांगों पर शासनादेश जारी हो।
विज्ञापन


सम्मेलन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डा.नरेश कुमार, अमीन संघ के मंडल अध्यक्ष शिवकुमार, धर्मवीर सिंह, कमलेश, सोबरन सिंह, मदनलाल, जितेंद्र शर्मा, केपी सिंह, जगवीर सिंह, सोमदत्त शर्मा, योगेंद्र, राकेश वर्मा, महेंद्र पाल सिंह, मनोज सिंह, राजेंद्र सिंह, शत्रुघन सिंह, मेघ सिंह, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लोटन सिंह, केंद्रपाल सिंह, शिवकुमार, ज्ञानेद्र कुमार सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के पदाधिकारी, जनपद अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे। संचालन अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सतेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें