फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगा, तार नहीं खिंचा, बिल भेज दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनी गेट के पला साहिबाबाद के न्यू अवतार नगर में बिजली विभाग ने लाइन डाली नहीं है। इससे पहले ही लोगों के यहां पर मीटर लगा दिए हैं और अब उनके मोबाइल पर बिल भी भेज दिए हैं। ऐसी विचित्र स्थिति में खुद को पाकर न्यू अवतार नगर के 28 लोगों ने न्याय संस्था के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है। बिल रद करने की मांग की है।

न्याय संस्था के संरक्षक सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने बताया कि गत दिनों बिजली विभाग के ठेकेदार ने एक-एक हजार रुपये बिजली कनेक्शन के नाम पर लिए। बाद में एक-एक हजार रुपये मीटर लगाने के नाम पर लिए। लाइन डाली नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया काम जल्द होगा। हद तब हो गई कि ऐसे 28 परिवारों के पास उनके मोबाइल पर बिजली का बिल भी पहुंच गया है। पीड़ित 28 परिवारों में ओमवीर सिंह पुत्र पन्ना लाल, नारद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, पिंकी पुत्र राजकुमार, मंजू पत्नी पुष्पेंद्र सिंह, ओमवती पत्नी सतीश सिंह, हर प्यारी पत्नी ईश्वर लाल, महेंद्र सिंह पुत्र यादराम सिंह, अंजलि पत्नी पप्पू सोलंकी, मुकुट सिंह पुत्र हरपाल सिंह, बंशीलाल पुत्र चित्रवीर सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें