फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू--मुसलमानों के साथ धार्मिक भेदभाव कर रही सरकार -Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं सचिव हुजैफा आमिर ने कहा कि नोएडा सेक्टर 58 के पार्क में नमाज पढ़े जाने पर रोक लगाने व कंपनियों को नोटिस जारी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सचिव हुजैफा आमिर ने कहा कि पार्क में अगर पुलिस प्रशासन को धार्मिक कर्तव्यों के निर्वहन पर आपत्ति है तो क्या यह उचित नहीं होता कि उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता के दृष्टिगत एक उचित स्थान आवंटित करके या पूजा स्थल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद मना किया जाता। इससे तो ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार विभिन्न धर्मों में भेद भाव कर रही है।
विज्ञापन


सचिव का कहना है कि सरकार एक धर्म विशेष के धार्मिक आयोजनों पर अरबों रुपये खर्च कर रही है और दूसरे धर्म के लोगों के धार्मिक क्रिया कलापों पर रोक लगा रही है जो अत्यंत निंदनीय है। ऐसी घटनाओं से अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होना स्वाभाविक है और ये संवैधानिक मूल्यों के प्रतिकूल है।

अध्यक्ष सलमान इम्तियाज का कहना है कि मॉब लिचिंग, नमाज एवं लव जिहाद आदि के नाम पर मौजूदा सरकार अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है। आर्टिकल 25 इस बात की इजाजत देता है कि कोई भी मजहब की प्रैक्टिस कहीं भी कर सकता है। फिर क्यों मुसलमानों से ये अधिकार नोएडा की जमीन पर छीना जा रहा है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि सर्वधर्म संभाव की नीतियों के अनुसार सबको समान समझे तभी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा संविधान के मूलभूत सिद्धांतों को बचाया जा सकता है। ऐसा देश की एकता और अखंडता के लिए अति आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें