फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीए को रफ्तार देना बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


रविवार के अवकाश में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना दिया गया। उनको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यहां पर तैनात उपाध्यक्ष भावना श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर बनाया गया है। सोमवार को मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय एडीए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें औद्योगिक इकाइयों और व्यवसायिक नक्शों के पास होने में आ रही दिक्कतों का समाधान तलाशा जाएगा। इसके बाद प्रमुख सचिव आवास भी आवासीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। एडीए सचिव डीएस भदौरिया दोनों बैठकों में भाग लेने के लिए लखनऊ गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बैठकों में शामिल होने के बाद वह अपने अधीनस्थों से इससे अवगत कराएंगे।ा
विज्ञापन


गौर हो कि एडीए ने गुजरे चार वर्ष में एक भी नई आवासीय योजना को धरातल पर साकार नहीं किया है। हां, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बरौला जाफराबाद में 500 एकड़ जमीन पर कुछ दिन पहले काम जरूर शुरू हुआ है, ये योजना वर्ष 2021 तक पूरी करने का लक्ष्य है। स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना और बरौला जाफराबाद में बने कांशीराम आवास के अलावा एडीए के पास कोई आवासीय योजना नहीं है। भूमि भी नहीं है, जिस पर कोई नई योजना शुरू हो सके। 50 से अधिक विकास प्रस्ताव लटके हुए हैं। विभागीय कार्य प्रणाली की लचर व्यवस्था का आलम ये है कि अवस्थापना निधि की बैठक तक नहीं की गई। बोर्ड बैठक के प्रस्ताव भी कागजों में सिमट गए हैं। बहरहाल, जिलाधिकारी को इस महत्वपूर्ण कुर्सी का कार्यभार मिलने के बाद स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि कुछ नया होगा। अब कितना काम हो पाएगा ये आने वाले वक्त में सामने होगा..?
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें