फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरकोट मसजिद को मिलेगा ऐतिहासिक लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शहर में ऊपर कोट स्थित जामा मस्जिद को पुराना और ऐतिहासिक लुक दिया जा सकता है। साथ ही लाल डिग्गी सहित तीन चौराहों को स्मार्ट चौराहा बनाया जाएगा। यह विचार स्मार्ट सिटी लिमिटेड लेवल एडवाइजर फोरम की बुधवार को हुई बैठक हुआ।

बैठक में विधायक सहित अन्य सदस्यों ने जनहित में उपयोगी सुझाव दिए। विचार किया गया कि ऊपर कोट मसजिद के चारों ओर सीढ़ियां थीं। इन सीढ़ियों पर पहले दुकानें और बाद में मकान बना लिए गए। इस मसजिद को ऐतिहासिक लुक (वैसा ही जैसा जामा मसजिद का है) देने के लिए इन दुकानदारों को दूसरी जगह स्थापित किया जाए और मसजिद का पुराना स्वरूप बहाल किया जाए। तीन चौराहों को भी स्मार्ट चौराहा बनाया जाए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने इसी क्रम में सबसे पहले धरातल पर होने वाले कार्यों का ब्यौरा बैठक में रखा। नगर आयुक्त और सीईओसत्य प्रकाश पटेल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों व एडवाइजर कमेटी के सदस्यों को स्मार्ट सिटी के गठन, पीएमसी गठन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 जून 2017 से स्मार्ट सिटी के चयन से लेकर अभी तक दिन प्रतिदिन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कार्यों को धरातल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर विधायक संजीव राजा ने स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द जमीनी रूप देने की बात कही। समिति के सदस्यों में उड़ान सोसायटी से ज्ञानेन्द्र ने ई रिक्शों को व्यवस्थित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन



एएमयू के प्रोफेसर आमानउल्लाह ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में अनावश्यक विद्युत पोलों को शिफ्ट करने का काम जल्द शुरू करने की बात कही। पारूल जिंदल ने भी शहर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने का सुझाव दिया। बैठक में महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी सुरेंद्र कुमार, सह नोडल राजेश कुमार गुप्ता, स्मार्ट सिटी पीआरओ मोहित मिश्रा, यूथ आग्रेनाइजेशन से अवीन अग्रवाल, रूही जुबेरी, राजेन्द्र कुमार, अहसान रब आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें